आगरालीक्स….Agra News: आगरा नगर निगम में ब्रज रसायनम द्वारा पार्षदों के लिए भेजे गए खाने के में चूहे का मल, नगर निगम में ब्रज रसायनम प्रतिबंधित। ( Agra News: Brij Rasayanam food supply restricted in Nagar Nigam after rat waste found in Food Packets of BJP Parshad#Agra)
आगरा के नगर निगम का शुक्रवार को बजट अधिवेशन था, 100 पार्षद के साथ ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों सहित शाह मार्केट स्थित ब्रज रसायनम से 250 स्पेशल थाली मंगाई गईं थी। दोपहर दो बजे भोजन अवकाश हुआ। पार्षद खाना खाने लगे इसी दौरान शास्त्रीपुरम क्षेत्र की भाजपा की महिला पार्षद प्रवीना राजावत ने साथी पार्षदों से कहा कि खाने में चूहे का मल है लेकिन पार्षदों ने इसे हल्के से लिया।
चूहे के मल के साथ ही चपाटी कच्ची और गुणवत्ता भी खराब
पार्षद प्रवीना राजावत ने साथी पार्षदों को अपना खाना दिखाया तो उनके आरोप सही दिखाई दिए। उन्होंने कार्यकारिणी की उपसभापति हेमा चौहान को खाना दिखाया। खाने के पैकेट में चूहे का मल था इसके बाद पार्षदों ने रोटी कच्ची होने और खाने की गुणवत्ता खराब होने के आरोप लगाते हुए खाना नहीं खाया। पार्षदों ने कार्रवाई की मांग की।
नगर निगम में ब्रज रसायनम प्रतिबंधित
पार्षदों के आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जांच कराने के साथ ही नगर निगम में ब्रज रसायनम को खाना सप्लाई करने से प्रतिबंधित कर दिया है।
ये है ब्रज रसायनम का कहना
इस मामले में ब्रज रसायनम के संचालक उमेश गुप्ता का मीडिया से कहना है कि नगर निगम के लिए 250 स्पेशल थाली बनवाई गईं थी, किसी भी थाली में कोई कमी नहीं थी। पूरी तरह से जांच के बाद ही खाने की सामग्री पैक की जाती है, पैकेट में गंदगी कैसे मिली यह समझ नहीं पा रहे हैं, कोई अपना नाम खराब नहीं करना चाहता।