आगरालीक्स…… आगरा में ताजमहल के पास साउथ कोरिया की तकनीकी से रबर चेकडैम बनेगा। बुलट प्रूफ बैलून के गेट लगेंगे, जहाज भी डैम से निकल सकेंगे।
आगरा में ताजमहल से डेढ़ किलोमीटर डाउन स्ट्रीम में रबर चेकडैम बनाया जाना है। इसके लिए नीरी ने अनुमति दे दी है। रबर चेकडैम सिचाई विभाग द्वारा बनाया जाएगा।

बैलून लगेंगे और हवा भरी होगी
ताज बैराज खंड के सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह का मीडिया से कहना है कि रबर चेकडैम का बेस कंक्रीट पर बनेगा लेकिन स्टील गेट नहीं होंगे। स्टील गेट की जगह बैलून लगे होंगे और बैलून में हवा भरी जाएगी। ये बैलून ही स्टील गेट का काम करेंगे। ये आम बैलून नहीं होंगे। बैलून विशेष प्रकार की रबर एथेलिन प्रोपाइलिन डाइन मोनोमर से तैयार किए जाएंगे। यही नहीं ये बैलून बुलेट प्रूफ होते हैं। इसके साथ ही बैलून को छोटा और बड़ा भी किया जा सकता है।
पांच बैलून गेट लगेंगे
रबर चेकडैम में 55 55 मीटर के पांच बैलून गेट बनाए जाएंगे। बैलून के उपर से पानी होकर गुजरता है। रबर चेकडैम बनने से यमुना में जलस्तर 148 मीटर तक पहुंच जाएगा।
जहाज भी निकल सकेंगे
रबर चेकडैम में 22.5 मीटर के दो नेवीगेशन के गेट बनाए जाएंगे, इन नेवीगेशन गेट से 14 मीटर चौड़ाई का जहाज निकल सकेगा। नेवीगेशन भी रबर के ही होंगे।