आगरालीक्स …आगरा के होटल अमर मामले में वाइस चेयरमैन की लाइसेंसी हथियार जमा करा लिए गए। मैनेजिंग डायरेक्टर बड़े भाई रोमिंदर सिंह साहनी की कवर्ड से लाइसेंसी रिवाल्वर गायब. हो गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आगरा के होटल अमर की बोर्ड बैठक में चेयरमैन अमर देव साहनी के सामने मैनेजिंग डायरेक्टर रोमिंदर सिंह साहनी और छोटे भाई वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह साहनी में मारपीट हो गई थी। लाइसेंसी पिस्टल की बट से मारने के आरोप लगे थे। इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने वाइस चेयरमैन जसविंदर सिंह साहनी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए डबल बैरल की बंदूक और पिस्टल थाने में जमा करा ली थी।
घर से गायब हुई पिस्टल
पुरानी ईदगाह कॉलोनी निवासी रोमिंदर सिंह साहनी का मीडिया से कहना है कि कवर्ड में लाइसेंसी रिवाल्वर रखी हुई थी। दो तीन मार्च को उन्होंने रिवाल्वर कवर्ड में रखी देखी थी। रिवाल्वर के कवर्ड में रखी होने की जानकारी उनको और उनकी पत्नी को थी। शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने की प्रक्रिया की जा रही थी, इसके लिए रिवाल्वर निकालने के लिए कवर्ड खोली तो उसमें रिवाल्वर नहीं थी। इस संबंध में थाना रकाबगंज में तहरीर दी है, जिससे रिवाल्वर का कोई दुरुपयोग न कर सके। एसओ रकाबगंज राकेश कुमार का कहना है कि घर से रिवाल्वर गायब हुई है, अभी जांच की जा रही है।