Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Bullion businessman filed a case against wife and son in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: Bullion businessman filed a case against wife and son in Agra…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा में सर्राफ कारोबारी ने कहा—मेरी पत्नी अपने मित्र के साथ मुझे मारना चाहती है. पुत्र भी दे रहा साथ. दोनों दुकान से लेकर गए आभूषण. मुकदमा दर्ज

आगरा में एक सर्राफ ने अपनी ही पत्नी से जान से से मारने का खतरा जताया है. उसने कहा है कि उसकी पत्नी अपने मित्र के साथ मिलकर उसे मारना चाहती है. वह अपने मित्र के ​इशारे पर काम कर रही है. इसमें मेरा बेटा भी मेरी पत्नी का साथ दे रहा है. कारोबारी ने आरोप लगाया कि दोनों उसकी दुकान से तिजोरी में रखे आभूषण दूसरी चाबी से निकाल कर ले गए. थाना कोतवाली पुलिस ने पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना कोतवाली से जुड़ा हुआ है. नमक की मंडी में फतेहाबाद रोड पर अपार्टमेंट में रहने वाले एक सर्राफ कारोबारी की ज्वैलरी की दुकानहै. सर्राफ कारोबारी ने आरोप लगाया कि वह कई दिन से घर नहीं गए और किराए पर कमरा लेकर अपनी पत्नी व बेटे से अलग रहे रहे हैं. उसका 21 वर्षीय बेटा नमक की मंडी में उनकी दुकान पर बैठता है. पत्नी से अच्छे संबंध नहीं है क्योंकि उसकी किसी और से दोस्ती है.

व्यापारी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मारपीट करती है और उसे हत्या करने की धमकी देती है. वह अपने दोस्त के इशारे पर पूरा काम कर रही हे. वह पर्दे के पीछे से सारा खेल खेल रहा है, जिससे हत्या के बाद उनकी संपत्ति और दुकान पर कब्जा कर सके. पुत्र भी पत्नी का साथ दे रहा है. 27 अगस्त को पुत्र और पत्नी ने तिजोरी की दूसरी चाबी से वहां रखे लाखों रूपये के आभूषण निकाल लिए. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है दूसरे पक्ष से भी पूछताछ की जाएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

error: Content is protected !!