आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कान्वेंट स्कूल में पढ़ रहे कारोबारी के बेटे के साथ बुलिंग, सीनियर ने जूते पर थूक कर चटवाया, बॉशरूम में बंद किया। आया निलंबित जांच। ( Agra News : Bullying of Pre Nursery School student in School & School bus, Bus attendant suspend#Agra )
आगरा की एक पॉश कॉलोनी में रह रहे कारोबारी का छह साल का बेटा एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ रहा है। उसने कुछ दिन से स्कूल जाना बंद कर दिया, बुखार आने के साथ ही रात में डर कर उठा जाता था। बुदबुदाने लगता था, उसे कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद सिकंदरा बोदला रोड पर एक बाल रोग विशेषज्ञ के पास बच्चे को ले गए। बच्चे के हाव भाव देखकर शक हुआ कि उसके साथ कुछ हुआ है जिससे वह डर रहा है।
बस में जूते पर थूक कर चटवाया, थप्पड़ मारे
इसके बाद बच्चे की उसके परिजनों ने काउंसिलिंग की, बच्चे ने बताया कि स्कूल बस में दूसरी कक्षा के आठ साल के छात्र ने जूते पर थूका और उससे चटवाया, थप्पड़ भी मारे। कहा कि मम्मी से कहा तो रस्सी से टांग दूंगा और तलवार से काट कर खून निकाल दूंगा। बच्चे ने बताया कि उसे एक बार बाशरूम में भी बंद कर दिया था, आया ने उसे बाहर निकाला था और 30 थप्पड़ मारे थे।
स्कूल बस में दूसरी कक्षा के छात्र की तरफ उंगली कर बताया
इसके बाद बच्चे को उसकी मां स्कूल बस में लेकर गईं, वहां उसने दूसरी कक्षा के छात्र की तरफ उंगली कर दी। अन्य छात्रों ने भी कहा कि वह बच्चों को परेशान करता है, दूसरी कक्षा के छात्र ने कहा आंटी सॉरी अब नहीं करुंगा।
स्कूल प्रबंधन ने आया निलंबित की
इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने आया को निलंबित कर दिया है, इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं, जांच होने तक दूसरी कक्षा के छात्र के स्कूल आने पर रोक लगा दी है। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की है और परिजनों ने भी प्रेसवार्ता की है।