आगरालीक्स ….आगरा में सर्दियों में कार चोरी की घटना बढ़ी, पॉश कॉलोनी से 10 मिनट में बड़े कारोबारी की कार चोरी कर ले गए बदमाश, सीसीटीवी में फुटेज।

आगरा की प्रोफेसर कॉलोनी में डबल त्रिशूल आटा मिल के संचालक पियूष गर्ग व आशीष गर्ग रहते हैं। वे अपने घर के बाहर इनोवा क्रिस्टा कार खड़ी कर देते हैं।बुधवार को भी उन्होंने घर के बाहर ही कार खड़ी की, गुरुवार सुबह उनके घर के बाहर से कार गायब थी। आस पास में देखा लेकिन कार कहीं दिखाई नहीं दी।
सीसीटीवी में चोर कैद, 10 मिनट में हुई चोरी
कार के न मिलने पर सीसीटीवी चेक किए, सीसीटीवी में गुरुवार सुबह चार बजे इनोवा क्रिस्टा कार चोरी करते हुए बदमाश दिखाई दिए। 10 मिनट में बदमाश कार का लॉक खोलने के बाद उसे चला कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एक दर्जन से ज्यादा वाहनों की चोरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि नवंबर में ही प्रोफेसर कॉलोनी से एक दर्जन से अधिक कार, दोपहिया और तीन पहिचा वाहनों की चोरी हो चुकी है। देर रात और सुबह के समय चोर वाहनों की चोरी करते हैं, उस समय लोग गहरी नींद में होते हैं।