आगरालीक्स ……आगरा में पुलिस आयुक्त की पहली जनसुनवाई में 70 प्रार्थनापत्र आए, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने थाना प्रभारियों से फोन बात की, जिससे शिकायत का तुरंत निस्तारण हो सके।जिन मामलों में थाना प्रभारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए गए उनमें विवेचक को तलब किया गया है।

आगरा में पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद कई तरह के बदलाव हुए हैं। पहले पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को तुरंत निरस्तारण कराने की पहल की है। गुरुवार को पुलिस आयुक्त की पहली जनसुनवाई थी, इसमें 70 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इन प्रार्थनापत्र में मुकदमे न लिखने, जमीन पर अवैध कब्जे के साथ ही महिला उत्पीड़न के मामले थे।
तलब किए विवेचक
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने शिकायत मिलने पर सीधे थाना प्रभारी और विवेचक से फोन पर बात की, कुछ केस में थाना प्रभारी और विवेचक सही जवाब नहीं दे सके। इन्हें तलब किया है, जिन मामलों में मुकदमे दर्ज नहीं हुए उनमें मुकदमे दर्ज करने के आदेश दिए हैं।