आगरालीक्स ….आगरा के एक बड़े होटल से पुलिस की गिरफ्त में आए हाईप्रोफाइल कॉल गर्ल रैकेट से कई राज खुले हैं। हाईप्रोफाइल फैमिली के युवकों को वाटस पर पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे, आनलाइन पैमेंट के बाद युवती को घंटे के हिसाब से भेजा जाता था।
थाना न्यू आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि लडके एक लडकी को वैश्यावृत्ति करने हेतु लाल रंग की आई-10 गाडी में डीईआई के वॉयज होस्टल के पास रोड के किनारे गाडी खडी कर अश्लील हरकतें कर रहे है। पुलिस ने यहां से चार युवक और एक युवती को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि काल गर्ल्स उपलब्ध कराने वाली महिला से संपर्क किया था, उन्होंने 16 हजार रुपये लिए और होटल से युवती उपलब्ध करा दी। इसके बाद पुलिस हरीपर्वत क्षेत्र के बड़े होटल में पहुंची, होटल से सरगना सहित तीन युवतियों को हिरासत में ले लिया।
इस तरह चल रहा हाईप्रोफाइल कॉल गर्ल रैकेट
पुलिस पूछताछ में कॉल गर्ल का रैकेट चलाने वाली सरगना ने बताया कि वह दिल्ली सहित बाहर से युवतियों को बुलाती है, होटल में कमरा किराए पर लेती है। होटल में युवती ठहरती हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क किया जाता है। हाईप्रोफाइल फैमिली और नौकरीपेशा युवकों द्वारा युवतियों की मांग की जाती है, उनके वाटस पर फोटो भेजे जाते हैं, घंटे के हिसाब से रेट बताए जाते हैं। पांच से छह घंटे के लिए 10 से 20 हजार रुपये चार्ज किए जाते हैं। युवती को भेजने से पहले आनलाइन पैमेंट करा लिया जाता है।
विदेशी युवतियां भी कराई जाती थी उपलब्ध
काल गर्ल रैकेट चला रही महिला पहले भी पकड़ी जा चुकी है, वह विदेशी युवती भी उपलब्ध कराती थी। शहर और बाहर के लोगों को युवतियां उपलब्ध कराई जाती थी, इन सभी से व्हाटस एप के माध्यम से संपर्क किया जाता था व्हाटस एप काल की जाती थी जिससे पकड़ में न आ सकें।

इन्हें किया गया अरेस्ट
- अनुवृत्त आर्या उर्फ सनी पुत्र राधेश्याम निवासी अवधपुरी कालोनी मारूति स्टेट थाना शाहगंज जनपद आगरा।
- जतिन पुत्र मनोज सिन्धी निवासी आवास विकास सेक्टर 04 थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा।
- निखिल देवनानी पुत्र नारायन दास निवासी आवास विकास सेक्टर 04 थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा।
- जनार्धन शर्मा पुत्र सुभाष चन्द शर्मा निवासी जैम बिहार कालोनी थाना शंाधानेर जनपद जिला राजस्थान।
- बुशरा पुत्री शकील।
- रोशनी पत्नी ललित।
- तन्नु शर्मा पुत्री राम कुमार।
- दुर्वेश कुमारी पुत्री बनवारी लाल।
बरामदगी का विवरण - 01 गाडी।
- 11 मोबाइल फोेन।
- रू0 43,850/-।
- 03 अंगूठी पीली धातु।
- 02 जंजीर पीली धातु।
- 01 बाली पीली धातु।
- 02 हाथ की घडी।
- 01 पैडल नीली धातु।
- 02 लेडिज पर्स।
- 02 अंगूठी सफेद धातु।
- 01 सिल्वर का सिक्का।
सांकेतिक फोटो