आगरालीक्स …..आगरा में आज चार घंटे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रहेंगे, वे अक्सर फेसबुक पर लाइव होते हैं और निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं। इसके लिए तैयारी में अधिकारी जुटे हुए हैं। जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एसएनजे गोल्ड फतेहाबाद रोड पर आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर एक बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे।

ये है 6 अगस्त 2022 कार्यक्रम
1 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
1.45 बजे तक सर्किट हाउस में रहेंगे
2 बजे सर्किट हाउस से विकास भवन संजय प्लेस, यहां समीक्षा करेंगे
3.45 बजे एसएनजे गोल्ड फतेहाबाद रोड पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे
5 बजे खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे