आगरालीक्स…आगरा में 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं के लिए मतदाता पहचान पत्र बनवाने का मौका. इस तारीख से चलेगा अभियान….
चुनाव आयोग द्वारा 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए मौका दिया जा रहा है. 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान सूची में नाम जुड़वाने, घटाने या संशोधन के लिए प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाएगी. अगर 1 जनवरी 2024 को आपकी भी उम्र 18 ासल होने वाली है तो मतदाता बनने के लिए फार्म भरें.
इस संबंध में एडीएम सिटी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि नए मतदाता बनने, मतदाता सूची में नाम हटवाने, स्थान परिवर्तन, नाम में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है. वहीं तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र में फार्म जमा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी आनलाइन फारर्म भरा जा सकता है.