आगरालीक्स…हाइवे पर ढाबों की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, मानव तस्करी कर लाई गईं थी नाबालिग लड़कियां. चार बरामद, पांच आरोपी अरेस्ट
आगरा मंडल की मथुरा पुलिस ने छाता और कोसीकलां में ढाबों की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने यहां से पांच युवकों को अरेस्ट किया है. दिल्ली की एक और झारखंड की तीन युवतियों को बरामद किया गया है. आरोपी इन लड़कियों को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाते थे और फिर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद इन लड़कियों से गंदा काम कराते थे. दिल्ली की युवती को इन्होंने नौकरी के ना पर फंसाया था. पुलिस सभी के खिलाफ एक्शन ले रही है.
पुलिस के अनुसार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को झारखंड की एक महिला ने शिकायत की थी उसकी नाबालिग बहन जो कि डेढ़ माह से लातपा है, उसने खुद को कोसीकलां में एक ढाबे में बने कमरे में बंधक होने व कुछ युवकों द्वारा उससे वेश्यावृत्ति कराए जाने की जानकारी दी. आयोग ने मथुरा पुलिस से संपर्क किया इस पर पुलिस ने कोसीकलां के हंसराज ढाबे के सामने सतवीर के होटल में छापा मारा. यहां पुलिस ने चार युवकों को अरेस्ट किया और इनके चंगुल से झारखंड की लापता किशोरी को बरामद किया.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन्होंने डेढ़ माह पहले झारखंड की इस किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था और फिर दिल्ली लेकर आया. वहां वेश्यावृत्ति कराने के बाद उसे चार दिन पहले कोसीकलां में लाया था. धर्मेंद्र नाम का युवक यहां ग्राहक लाता था. पुलिस ने यहां से होटल संचालक सतवीर, हेल्पर कमल, दुर्गा बाबू और धर्मेंद्र को अरेस्ट किया. आरोपियों ने बताया कि सतवीर और उसका साथी कमला होटल में गंदा काम कराते थे. इनके पास से अश्लील सामग्री व शराब बरामद हुई है. पूछताछ में इन्होंने छाता के पंंजाबी ढाबे में भी वेश्यावृत्ति होने की जानकारी दी. पुलिस ने यहां छापा मारा तो यहां से एक आरोपी को अरेस्ट किया. टीम ने यहां से झारखंड की ही दो किशोरी व दिल्ली की एक युवती को मुक्त कराया. पकड़े गए आरोपी का नाम विजय है. इसका साथी दीपक और ढाबा संचालक महेश ठकाुर फरार है. गैंग का मुखिया दुर्गा बाबू है.