प्रयागराजलीक्स… महाकुंभ के अंतिम दो दिन, रविवार से भी ज्यादा भीड़, प्रयागराज के एंट्री प्वाइंट पर जाम। ( Mahakumbh 2025 : Devotees increases in Last two days of Mahakumbh snan)
महाकुंभ का अंतिम स्नान 26 फरवरी महाशिवरात्रि को है। इससे पहले शनिवार से ही महाकुंभ में भीड़ बढ़ने लगी, रविवार रात से भीड़ और अधिक हो गई है। सोमवार सुबह से ही प्रयागराज के एंट्री प्वाइंट पर जाम लगा हुआ है। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
महाकुंभ क्षेत्र में बढ़ रहा दबाव
रविवार रात से ही प्रयागराज पहुंचने वालों की संख्या बढ़नें लगी, इससे महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। अरैल घाट के रास्ते पर बहुत दबाव है, श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
शहर की एंट्री पर रोके जा रहे वाहन
प्रयागराज में बाहरी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है, शहर के एंट्री प्वाइंट पर ही वाहनों को रोका जा रहा है। इसके बाद बस से लोग महाकुंभ के लिए जा रहे हैं, लोगों की संख्या अधिक होने पर पैदल भी चलना पड़ रहा है।