आगरालीक्स ….आगरा में जवाहर पुल पर ट्रक में फंसी कार, 500 मीटर तक कोर को खींचता ले गया ट्रक, कार और ट्रक में लगी आग, सवार थे तीन लोग। कार सवारों ने कूद कर जान बचाई।
आगरा में गुरुवार को आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर कार वाटर वक्र्स चौराहे की तरफ आ रही थी, आगे ट्रक चल रहा था। जवाहर पुल से पहले र आगे चल रहे ट्रक से कार टकरा गई। कार का आगे का हिस्सा ट्रक में फंस गया, ट्रक कार को 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, इसके बाद ट्रक के ब्रेक लगे।
आग का गोला बनी कार, कूद कर बचाई जान
ट्रक ने जैसे ही ब्रेक लगाए, कार में आग लग गई। देखते देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवारों ने कूद कर जान बचाई, कार में तीन लोग सवार थे। कार के बाद ट्रक में भी आग लग गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।