आगरालीक्स…आगरा आ रही स्विफ्ट कार यमुना एक्सप्रेस वे पर धूं—धूंकर जली. पति—पत्नी और दो बच्चे थे कार में…ऐसे बची जान
दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए आगरा घूमने आ रही एक फैमिली की कार एक्सप्रेस वे पर धूं धूंकर जलने लगी. बल्देव के पास गाड़ी गर्म होने के बाद अचानक उसमें आग लग गई. गाड़ी में सवार पति—पत्नी और दो बच्चों ने तुरंत निकलकर अपनी जान बचाई. सूचना पर रेस्क्यू को पहुंचे एक्सप्रेस वे के कर्मियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन कार पूरी तरह से जल चुकी थी.
आगरा घूमने आ रहे थे
दिल्ली के द्वारका 6 में सुब्रत कुमार रहते हैं. शनिवार दोपहर को यह अपनी पत्नी प्रणिता और बच्चे आर्नबल और केरी के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आगरा घूमने के लिए आ रहे थे. यमुना एक्सप्रेस वे पर आते समय बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 125 के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे चलती कार में अचानक धुआं निकलने लगा. इससे पहले कि सुब्रत कुछ समझ पाते धुआं आग में बदल गया. इस पर उन्होंने कार को साइड में रोककर जान बचाने के लिए बीबी बच्चों के साथ खिड़की खोलकर नीचे कूद गए. सूचना पर मांट टोल चौकी इंचार्ज धीरज कुमार और एक्सप्रेस वे कर्मी पहुंच गए. पुलिस का कहना है कि कार जलकर पूरी तरह से खत्म् हो गई है. कार में आग इंजन गर्म होने के कारण लगी थी.