आगरालीक्स…2000 के नोट को बदलने की तारीख बढ़ी. अब इस तारीख तक बैंक में जाकर जमा/बदल सकते हैं 2000 का नोट
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2000 के नोट को बदलने की तारीख एक सप्ताह बढ़ा दी गई है. आज 30 सितंबर को इसको बदलने की अंतिम तारीख थी लेकिन शाम को आरबीआई की ओर से आए नए आदेश में 2000 के नोट को बदलने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर कर दी गई है. अब लोग 2000 के नोट को बैंक में जमा या बदल सकते हैं.
8 अक्टूबर के बाद भी जमा हो सकेंगे 2000 के नोट
7 अक्टूबर की आखिरी तारीख के बाद भी अगर किसी के पास 2000 का नोट रह जाता है तो वह 8 अक्टूबर से आरबीआई की शाखा में जाकर नोट को जमा करा सकता है. आरबीआई की शाखा में वह एक बार में 2000 के 10 नोट जमा कर सकते हैं.
2000 के नोटों का 96 प्रतिशत ही बैंकों में लौटा
आरबीआई द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार 19 मई 2023 तक प्रचलन में रहे 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के बैंक नोटों में से 3.42 लाख करोड़ रुपये के नोट बैंकों में आ चुके हैं. 29 सितंबर को कारेाबार की समाप्ति के बाद केवल 0.14 लाख करोड़ रुपे ही चलन में रह गए हैं. इस प्रकार बैंकों में 2000 के नोटों का 96 प्रतिशत वापस आ गया है. बचे हुए नोटों की वापसी के लिए ही आरबीआई ने नोट जमा करने और बदलने की तारीख 7 अक्टूबर की है.
दीपावली को ध्यान में रखकर फैसला
आगरा की सीए प्रार्थना जलान ने आरबीआई के इस फैसले का स्वागत किया है. उनका कहना है कि आरबीआई ने 8 अक्टूबर के बाद भी नोट बदलने का जो फैसला किया है वह दिवाली को ध्यान में रखकर लिया है. दिवाली के समय अक्सर लोगों के छुपे हुए या भूले हुए पैसे साफ सफाई के दौरान निकलते हैं. ऐसे में अगर किसी 8 अक्टूबर के बाद किसी के पास 2000 का नोट मिलता है तो वह आरबीआई की शाखा में जाकर जमा करा सकता है.
