आगरालीक्स …..आगरा में घने कोहरे में एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकराए, कई लोग घायल।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के फतेहाबाद में घने कोहरे में बुधवार सुबह अचानक से ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी तरफ चला गया। इससे लखनऊ से आगरा की तरफ आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। इसके पीछे आ रही कार ट्रक में जा घुसी। इस तरह एक के बाद एक तीन कार आपस में टकरा गईं।
हादसे में एक महिला घायल
कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, एक महिला हादसे में घायल हो गई। पीछे से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया, जिससे कोई और वाहन न टकरा जाए।
एक्सप्रेस वे पर लगा जाम
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टकराने से जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक एक्सप्रेस वे पर जाम लगा रहा।