आगरालीक्स… आगरा में जी-20 की तैयारियां जोरों पर। सड़कों के किनारे पेड़-पौधों की धुलाई। गमलों पर पेंट भी किया। अतिथियों के लिए स्वागत प्वाइंट की भी तैयारी।
आगरा में रहेगा जी-20 अतिथियों का फोकस

आगरा में जी-20 के अतिथियों के स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। जी-20 के अतिथि यूपी में 11 सम्मेलनों में प्रतिभाग करेंगे। इसमें उनके सबसे ज्यादा आगरा में प्रवास किए जाने की संभावना है।
आगरा का पूरा प्रशासनिक अमला इस समय जी-20 के अतिथियों की अगवानी की पूरी तैयारियों के साथ जुटा हुआ है।
नगर निगम करवा रहा है धुलवाई
एमजी रोड सहित शहर सभी स्थानों पर सड़कों के डिवाइडरों के साथ साथ दोनों ओर लगे पेड़ों की नगर निगम द्वारा धुलाई कराई जा रही है। बेतरतीब पेड़ों की कटिंग की जा रही है, जिससे वह बेहतर लग सकें। आज भी यह काम तेजी से चला।
स्वागत प्वाइंटों पर बच्चे करेंगे स्वागत
शहर में अतिथियों के स्वागत के लिए प्वाइंट की तलाश की जा रही है, जहां स्कूली बच्चे फूल लिए खड़े रहेंगे।