Saturday , 2 May 2026
Home हेल्थ Agra News: Cardiac cath lab facility started in SN. Heart patients will get better treatment…#agra
हेल्थ

Agra News: Cardiac cath lab facility started in SN. Heart patients will get better treatment…#agra

519

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में अब हार्ट मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार. अत्याधुनिक कैथ लैब शुरू. जानें एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में कितना खर्चा आएगा. आयुष्मान कार्ड धारकों को फ्री में मिलेगी ये सुविधा

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब हृदय रोगों से संबंधित बीमारियों का अत्याधुनिक तरीके से इलाज होगा. अब मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर सहित दिल से संबंधी बीमारियों के लिए परेशान नहीं होना होगा. इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत निर्मित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में कैथ लैब शुरू कर दी गई है. सोमवार को इसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया.

अस्पताल में कार्डियक कैथ लैब सुविधा होने से जनपद के साथ क्षेत्र के लोगों को हृदय रोग उपचार का लाभ मिलेगा. हृदय रोग उपचार की सुविधा उपलब्ध होने से आगरा एवं आस पास के ज़िले के लोगों को हृदय संबंधित स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. एसएन मेडिकल कॉलेज में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर समेत दिल से संबंधी अन्य बीमारियों के इलाज की बेहतरीन सुविधा अब मरीजों को मिल सकेगी.

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अत्याधुनिक कैथ लैब की सुविधा से हृदय के मरीज़ों को बहुत लाभ होगा. उन्होंने बताया कि सुपरस्पेशलिटी विंग में चार कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बसंत कुमार गुप्ता , डॉ हिमांशु कुमार यादव, डॉ सौरभ नागर, डॉ प्रदीप कुमार तथा प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध हैं. आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एंजियोप्लास्टी निःशुल्क होगी.

केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि इस सुविधा से हार्ट अटैक के मरीज़ों को दिल्ली ,जयपुर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी अब आगरा में ही उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध होगा. यह लैब हृदय रोगियों के लिए वरदान साबित होगी, जहां एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और हृदय संबंधी अन्य बीमारियों का सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध होगा. अब हृदय रोगियों को महंगे इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह सुविधा हर वर्ग के लोगों के लिए सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी.”

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 12 करोड़ रुपये की लागत से कैथ लैब बनाई गई है. यहां एंजियोग्राफी 5-6 हजार रुपये में और एंजियोप्लास्टी 80-85 हजार रुपये में उपलब्ध होगी. कहा कि यह पहली बार है कि एस.एन. मेडिकल कॉलेज में ऐसी उन्नत चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है. मंत्रियों ने आईसीयू का निरीक्षण भी किया और मरीजों का हाल जाना, अब तक 45 मरीजों ने इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है. यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता, सुलभ और प्रभावी बनाने की सरकार की नीति का सशक्त उदाहरण है.

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगरा के सरकारी सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में एंजियोप्लस्टी, एंजियोग्राफ़ी, पेसमेकर स्टेंट की सुविधा आम जनता को प्रदान करना सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है अब आमजन तथा क्षेत्र के लोगों को सस्ता इलाज सुलभ होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Mahanandan Superspeciality Hospital, Greater Noida, has also been empanelled with CGHS

आगरालीक्स…महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा CGHS से भी हुआ अनुबंधित। 14 स्पेशियलिटी,...

हेल्थ

Agra Live News: Advanced Robotic Knee Surgery Available at Park Hospital, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पार्क हॉस्पिटल में उन्नत रोबोटिक घुटना सर्जरी उपलब्ध. बेहतर और...

हेल्थ

Agra Live News: An awareness program was organized in Agra on World Malaria Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों को किया जागरुक, मलेरिया...

हेल्थ

Agra Live News: Scientific Metropolis Pathology organized a health camp. 70 people underwent health check-ups…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के साइंटिफिक मेट्रोपॉलिस पैथोलॉजी ने लगाया हेल्थ कैंप. 70 लोगों ने...

error: Content is protected !!