आगरालीक्स…आगरा में विवि के बीएससी नर्सिंग के छात्र चढ़ गए पानी की टंकी पर. कहा—विवि ने भविष्य कर दिया चौपट, अब आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं….जानिए इनका मामला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में बीएससी नर्सिंग कोर्स के कई छात्र आज विवि परिसर में लगी पानी की टंकी पर चढ़ गए. उनका कहना है कि विवि ने उनका भविष्य चौपट कर दिया है और अब आत्महत्या के अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है. इधर छात्रों को टंकी पर चढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
घटना आज दोपहर करीब एक बजे की है. बीएससी नर्सिंग के कई छात्र आज विवि पहुंचे और सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गए. छात्रों को टंकी पर चढ़ता देख विवि के कर्मचारी और अधिकारी हैरत में पड़ गए और मौके पर जा पहुंचे. उन्होंने छात्रों को नीचे उतरने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि विवि उनके भविष्य को चौपट कर रहा है और अब आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.
जानिए क्या है छात्रों की समस्याएं
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन ने उन्हें एक या दो नंबर से फेल कर दिया है और कई बाद प्रदश्रन के बाद भी उनका संशोधित परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी कॉपी लिखकर आते हैं और उन्हें आधा नंबर मिलता है. छात्रों का कहना है कि तीन बार री एग्जाम दे चुके हैं लेकिन फिर भी फेल हो गए हैं. आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. किसी को एक नंबर से तो किसी को दो नंबर कम देकर फेल किया जा रहा है. सात साल बीत चुके हैं और वो कॉलेज की पूरी फीस भर चुके हैं. इसके बाद भी उनका कोर्स अब तक पूरा नहीं हो पाया है. कोर्स कब ओर कैसे पूरा होगा, इसकी जानकारी कोर्ठ नहीं दे रहा है.