आगरालीक्स…आगरा आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे. श्री सिनेमा में अपनी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को किया प्रमोट, फैंस से हुए रूबरू. एक्टर को देखने उमड़ पड़ी भीड़
आगरा में आज एक्टर हर्षवर्धन राणे की दीवानगी देखने को मिली. अभिनेता जैसे ही अपनी नई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत देखने के लिए पहुंचे तो फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक था. श्री सिनेमा पर अभिनेता दोपहर 12 बजकर 10 मिनट प पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने फिल्म को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की और इसके बाद फैंस से रूबरू हुए. फैंस भी अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेकाबू दिखे. हर्षवर्धन ने फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए. इसके बाद करीब 12 बजकर 40 मिनट पर एक खूबसूरत मोमेंटों के साथ वो ताजनगरी से विदा हुए.