आगरालीक्स…आगरा में एक बिल्ली की गर्दन जंगले में फंस गई. घंटों तक छटपटाती रही बिल्ली. अब वीडियो में देखें—कैसे बचाई बिल्ली की जान
आगरा में रविवार को एक घर के जंगले में बिल्ली फंस गई. बिल्ली का सिर जंगले के छोटे से गोले में ऐसा फंस गया कि बिल्ली ने पूरी कोशिश कर ली लेकिन वह उसमें से निकल नहीं पाई. वैसे तो बिल्ली को काफी लचीला जानवर माना जाता है लेकिन यहां बिल्ली का लचीलापन भी काम नहीं आया और वह घंटों जंगले में फंसकर छटपटाती रही. लोगों ने देखा तो बिल्ली को निकालने का प्रयास किया गया. पहले हाथ से खींचकर निकालने की कोशिश की लेकिन वो नहीं निकल सकी. अंत में वेल्डिंग वाले को फोन कर बुलाया और जंगले को काटकर बिल्ली को सकुशल यहां से बाहर निकाला. बिल्ली के रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो गया है

यहां का है मामला
मामला कटरा बजीर खां का है. यहां मुन्नालाल कुशवाह रहते हैं. रविवार दोपहर में मुन्नालाल के घर के जंगले में एक बिल्ली का सिर बुरी तरह से फंस गया. बिल्ली ने पूरी कोशिश की लेकिन वह निकल नहीं सकी और घंटों छटपटाती रही. घरवालों ने देखा तो उसे निकालने की कोशिश की लेकिन वो नहीं किनल सकी. ऐसे में घरवालों व अन्य लोगों ने एक बेल्डिंग करने वाले को बुलाया और वेल्डर ने जंगला काटकर बिल्ली को निकालने की बात कही.
बिल्ली को निकालने के लिए जंगले को काटना शुरू किया गया लेकिन वेल्डिंग की चिंगारी बिल्ली को लग रही थी और मशीन की आवाज से वह डरने लगी. ऐसे में कारीगर को भी काफी परेशानी आई. बड़ी मुश्किल से धीरे—धीरे जंगले को काटा गया. जैसे ही जंगले को काटा गया वैसे ही बिल्ली फौरन वहां से भाग गई. बिल्ली की जान बचने पर लोग काफी खुश नजर आए.