आगरालीक्स… आगरा के आईएसबीटी के पास खड़ी बस में आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आगरा में आईएसबीटी पर डिपो के पास पुरानी बस खड़ी हुई थी, मंगलवार सुबह बस में आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने आग पर काबू पाया।
लेकिन तब तक बस जलकर स्वाह हो चुकी थी। इससे पहले भी आईएसबीटी के पास बस में आग लग चुकी है।