आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम. कान्हा के श्रृंगार के लिए जमकर हुई शॉपिंग. पोशाकों से लेकर हिंडौले तक खूब बिके. आज अर्धरात्रि में जन्मेंगे पालनहार
आगरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची हुई है. मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है तो वहीं घर—घर जन्माष्टमी का उल्लास छाया हुआ है. ठाकुरजी का जन्मदिन इतनी जोरशोरसे चल रहा है कि घर—घर सजावट की गई है. नन्हें कन्हैया के श्रृंगार के लिए एक से बढ़कर एक पोशाकें और हिंडौले मार्केट में हैं जिनकी खरीदारी जमकर की जा रही है.जन्माष्टमी ब्रज का प्रमुख त्योहार है और लोग घर-घर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाते हैं. लड्डू गोपाल, राधा जी, लड्डू गोपाल की पोशाकें, हिंडोले लाने के लिए लोग वृंदावन या मथुरा की तरफ जाने का मन बनाते हैं. लेकिन आगरा में एक ऐसा शोरूम खुला है जो कि इस बार आपकी जन्माष्टमी को इस बार खास बना सकता है. जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को विशेष डिजाइनर पोशाकों और उनके लिए हिंडौले लाने के लिए आपको वृंदावन या मथुरा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पोशाकों, हिंडोलों, लड्डू गोपाल की एक से बढ़कर एक वैरायटी अब आपको आगरा के इस शोरूम में आसानी से उपलब्ध होगी.
आगरा के रामनगर कॉलोनी चर्च रोड स्थित रामरघु आर्केड के अपर ग्राउंड फ्लोर पर Agarwal's Puja Creation है. ये आगरा का शायद एकमात्र ऐसा शोरूम है जिसमें आपको पूजा से संबंधित छोटे से छोटे और बड़े से बड़े सभी आइटम्स आसानी से मिल जाएंगे. शोरूम संचालिका जूही गोयल ने बताया कि हमारे यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उनके श्रृंगार से लेकर अन्य गिफ्ट आइटम्स, मूर्तियों की कई एक्सक्लूसिव वैरायटी लाई गई है, जो कि आपको वृंदावन में ही मिल सकती है.
इन आइटम्स में है स्पेशल वैरायटीकान्हा को सजाने के लिए मोती की माला, मुकुट बांसुरी, हाथ में पहनने वाले कड़े, मोरपंख सहित सबकुछ नए कलेवर में उपलब्ध है
सिंहासन और हिंडोले
पोशाकों की कई खूबसूरत से खूबसूरत वैरायटी
वृंदावन की पगड़ी
झूला
रेशम की गद्दी, तकिया
कृष्ण के लिए कूलर, पंखा
ज्वेलरी, परफ्यूम, गंगाजल और आरती थाल