आगरालीक्स…आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव पर मन मोह लेने वाली प्रस्तुतियां. रोमांचक मटकी फोड़ और कृष्ण बाल लीलाओं का किया भावपूर्ण मंचन..देखें वीडियो
सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मनमोहक सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे वातावरण भक्ति और आनंद से भर उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रोमांचक मटकी फोड़, जिसमें विद्यार्थियों ने टीम भावना और ऊर्जा के साथ कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर प्रबंधन से चेयरमैन महेश चन्द्र शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा एवं सचिव अनिकेत शर्मा की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।प्राचार्य हरिओम त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने और धर्म के पथ पर साहस व विश्वास के साथ चलने हेतु प्रेरित किया। अमरपाली सिंह, अधिकारी विशेष कार्य ने भी विद्यार्थियों को अपने शुभकामना संदेश दिये। शैक्षणिक प्रमुख अनुराधा शर्मा ने विद्यार्थियों को सत्य, करुणा और भक्ति के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। एस्टेट मैनेजर धर्मेन्द्र यादव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
शिक्षकों का योगदानकार्यक्रम की सफलता में निम्न शिक्षकों का विशेष योगदान रहा –पुष्पेन्द्र शर्मा, नीरज कुमार सिंह चौहान, कुणाल मित्तल, डॉ. राम प्रकाश सिंह, शीबा हुसैन, आलोक चौधरी, ज्योति सिंह, अनुराग रॉय, अमित अरोड़ा, विपिन कुमार, हर्ष, साधना अग्निहोत्री, निकिता खंडेलवाल, नेहा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, स्वदेश्ना पचौरी, कामाक्षी भार्गव, शुभी अग्रवाल, पूनम, पायल गौतम, अंजलि घोटा, नवनीत सिंह।