आगरालीक्स…आगरा में चंद्रयान की सफलता पर मना जश्न, मिठाइयां बांटी. चंद्रमा पर नये—नये टैग देकर दी बधाई..देखें
आगरा में च्ंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है. चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की चांद पर सफल लैंडिंग पर भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है. गर्व के इस पल को लेकर आगरा में भी खुशियां मनाई जा रही हैं. मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी भी की जा रही है.

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा में स्क्रीन पर पूरा मिशन देखा गया. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर मरीज और तीमारदारों को मिठाई का वितरण किया गया. अस्थि रोग विशेषज्ञ व पूर्व आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा ने कहा कि यह हमारे के लिए गर्व की बात है.