आगरालीक्स….आगरा में अनुभव निधि आश्रम में वृद्धजनों संग मनाया शताब्दी वर्ष भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, पूजन कर गऊदान किया,
उजरई कला स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज अनोखा उत्सव था। 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर रही शांति देवी अग्रवाल का शताब्दी वर्ष आश्रम के वृद्धजनों संग मनाया गया। जो भी उपहार आए, आश्रम के वृद्धजनों में वितरित किए गए। इस अवसर पर धार्मिक सांस्कृतिक भी आयोजित किए गए। जिसमें सभी परिवजनों व आश्रम के वृद्धजनों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और न्य लोगों को भी वृद्धाश्रम में इस तरह के आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज उत्साह व उमंग बिखरा था। सर्वप्रथम परिवारीजनों ने शांति देवी अग्रवाल पूजन कर आरती की और अपनी माता सहित आश्रम के सभी वृद्धजनों से आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर शांति देवी ने विधि विधान से पूजन कर गऊदान भी किया। आश्रम के लेगों ने भी शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद प्रदान किया। राधा-कृष्ण की भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर कोई भक्ति के रंग में डूबा नजर या। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, माधव प्रसाद, मीना, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, मीरा, राजेन्द्र प्रसाद, आशा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।