आगरालीक्स …Agra News: आगरा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में एक को अरेस्ट किया। थोक के दो दुकानदारों को नोटिस, बयान दर्ज करने के लिए बरेली बुलाया गया। ( Agra News: Central Bureau of Narcotics issue notice to Two wholesale Firm, One Arrested#Agra )
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, बरेली की टीम ने शनिवार को एत्माउददौला के प्रकाश नगर से आटो में कोडीन युक्त कफ सिरप, नींद और दर्द के कैप्सूल और इंजेक्शन रखते हुए बेलनगंज निवासी गौरव अग्रवाल को पकड़ा था। दवाएं जब्त करने के साथ ही गौरव अग्रवाल को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में गौरव अग्रवाल ने फव्वारा के दो थोक दवा के कारोबारियों की फर्म से दवाएं लेने की जानकारी दी थी। इसके बाद टीम शनिवार को थोक दवा बाजार में पहुंची लेकिन उन्हें दुकान बंद मिली।
दो थोक की दुकानों पर नोटिस चस्पा
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने फव्वारा दवा बाजार स्थित टेनिस फार्मास्यूटिकल्स और उमेश मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा कर पिछले दो वर्षों में नारकोटिक्स की दवाओं की खरीद बिक्री का ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए 25 जून को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, बरेली कार्यालय बुलाया गया है।