आगरालीक्स…आगरा में बुलियन कारोबारी के यहां सीजीएसटी का छापा. दो प्रतिष्ठानों पर जांच के लिए पहुंची टीम..
आगरा में बुलियन कारोबारी के यहां केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर यानी सीजीएसटी का छापा पड़ा है. चौबेजी का फाटक में बुलियन कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों पर जांच की जा रही है. जांच को पहुंची टीम को देखते ही अन्य बुलियन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. सीजीएसटी की टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद हैं. फिलहाल जांच चल रही है.