आगरालीक्स …आगरा में सेंट्रल जीएसटी का छापा, देश भर में सप्लाई किए जा रहे एक करोड़ से ज्यादा कीमत के 16 हजार जोड़ी जूतों की खेप पकड़ी। जांच जारी। ( Agra News: CGST survey on shoe storehouse, 16000 pair shoes found#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीजीएसटी आगरा की एंटी इवेजन शाखा को टैक्स दिए बिना फर्जी बिलों से एजेंट के माध्यम से रेलवे के पार्सल से देश भर में जूतों की सप्लाई की जा रही है। टीम ने कलेक्ट्रेट के पास एक गोदाम पर शनिवार रात को छापा मारा, गोदाम में जूते भरे हुए थे, रविवार को भी टीम जांच में जुटी रही।
ट्रेन से भेजे जाते थे जूते
टीम ने शनिवार और रविवार को जांच की, गोदाम में टीम को एक करोड़ कीमत के 16 हजार जोड़ी जूते मिले हैं। ये जूते अलग अलग कारोबारियों के होने की आशंका है जिन्हें एजेंट के माध्यम से टैक्स दिए बिना देश भर में सप्लाई किया जाता था। टीम ने एजेंट के मोबाइल लैपटॉप सहित अन्य उपकरण ले लिए हैं इनकी जांच की जा रही है जिससे टैक्स चोरी का पता चल सके।