Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Process for circle rate list started in Agra after 8 years…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Process for circle rate list started in Agra after 8 years…#agranews

841

आगरालीक्स…आगरा में आपकी कालोनी में जमीन के क्या रेट हैं…8 साल बाद नये सर्किट रेट की प्रक्रिया हुई शुरू…जानिए कितने प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं रेट और सबसे महंगी जमीन वाले क्षेत्र कौन—कौन से हैं…

आगरा में 8 साल बाद नई सर्किल रेट सूची के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस प्रक्रिया में वर्ष 2017 के सर्किल रेट का पुनरीक्षण होगा. इस संबंध में प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है. अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि जनपद आगरा में सर्किल रेट सूची वर्ष-2017 का पुनरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है. पुनरीक्षित सूची जिलाधिकारी, कार्यालय / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / सहायक महानिरीक्षक, निबंधन आगरा/जनपद के समस्त उपनिबन्धक कार्यालयों पर देखने हेतु उपलब्ध है. जन सामान्य को उक्त पुनरीक्षित सूची 2025 में यदि कोई आपत्ति हो, तो प्रकाशन के एक सप्ताह के अन्दर जिलाधिकारी (वि०/रा०) (जिला निबन्धक) आगरा / सहायक महानिरीक्षक निबन्धन आगरा एंव जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं.

2017 में हुए थे सर्किल रेट निर्धारित
कोई भी जमीन खरीदने पर उसके सर्किल रेट के आधार पर रजिस्ट्री होती है औ स्टांप लगते हैं. आगरा को हर साल स्टांप से 10 से 12 अरब की कमाई होती है. आगरा में 2017 में सर्किल रेट निर्धारित हुए थे, इसके बाद से सरकारी नए सर्किल रेट का निर्धारण नहीं हुआ है. जबकि इन आठ सालों में जमीन के रेट में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. निबंधन और राजस्व विभाग की टीम ने नए सर्किल रेट के लिए सर्वे किया था. सर्वे की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है. सर्वे रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र में 45 प्रतिशत तक और ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत तक जमीन के रेट बढ़ाने की संस्तुति की गई है.

100 से अधिक आबादी क्षेत्र में पहली बार सर्किल रेट
पिछले आठ सालों में आगरा का विस्तार भी तेजी से हुआ है. इनर रिंग रोड, दिल्ली हाईवे, रुनकता के साथ ही खंदौली सहित आठ साल में 100 से अधिक आबादी क्षेत्र विकसित हुए हैं. इन आबादी क्षेत्रों के लिए भी सर्किल रेट निर्धारित किए गए हैं. सर्किल रेट का निर्धारण भी कृषि, आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक चार तरह की संपत्तियों के लिए अलग अलग किया गया है.

आगरा के टॉप पर सबसे महंगे क्षेत्र, जमीन के रेट प्रति वर्ग मीटर
एमजी रोड पर 1.60 लाख रुपये से लेकर 1.90 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
संजय प्लेस में 1.40 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
फतेहाबाद रोड पर 1 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
चर्च रोड 1 लाख से 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक
कमला नगर 90 हजार से 1.20 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

error: Content is protected !!