आगरालीक्स…आगरा में कल से चार दिन बारिश के होने की संभावना. मौसम विभाग ने जताए आसार. फिलहाल दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ा
आगरा में मौसम के एक बार फिर से बदलने के आसार दिखाई दे रहे हैं. आईएमडी के अनुसार आगरा में कल यानी बुधवार से बारिश के आसार हैं. चार दिन तक बारिश हो सकती है. गुरूवार को भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उसके अगले दो दिन भी अच्छी बारिश के चांस बन रहे हैं. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और मौसम भी तेजी से बदल सकता है. फिलहाल तो लोग उमसभरी गर्मी को झेल रहे हैं. सुबह से निकल रही चिलचिलाती धूप से आगरा का तापमान बढ़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. बड़ी बात ये है कि रात का तापमान अभी भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है जिसके कारण गर्मी बढ़ी है. अगर कल से बारिश होती है तो रात और दिन के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है.