आगरालीक्स…आगरा में रामायण पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने मनाई दीवाली. आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल,आगरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक सभी ने बड़े उत्साह के साथ दीवाली का पर्व मनाया। बच्चे आज रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्र पहनकर विद्यालय आए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर एक सुंदर और रंगीन माहौल में बदल गया। सभी बच्चे अत्यंत आकर्षक और मनमोहक लग रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने “दीवाली क्यों मनाई जाती है” इस विषय पर रामायण आधारित एक सुंदर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की कथा को बड़े भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों का आत्मविश्वास और उनका उत्साह देखने योग्य था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए दीवाली के पावन पर्व का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को यह संदेश दिया कि “दीवाली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।” अंत में बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं और “Happy Diwali” कहकर उनके उत्साह को और बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (कोउनसेलर), और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा और सभी को हार्दिक दीपावली की बधाई दीं, विद्यालय में पूरे दिन खुशियों, उमंग और प्रकाश का वातावरण बना रहा।