आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने संडे को मनाया “स्पोर्ट्स डे”. 3 से 12 साल के बच्चों के लिए कमला नगर में हुई स्पोर्ट्स एक्टिविटी…
आगरा के कमला नगर के मुगल रोड स्थित यशोदा गार्डन में संडे को “स्पोर्ट्स डे” मनाया गया. DIY यानी D Innovative You by Shruti & Shagun द्वारा बच्चों के बीच “स्पोर्ट्समैनशिप” को प्रोत्साहित करने के लिए 3 से 12 साल के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित की गई. इसकी शुरुआत भगवान गणपति को माल्यार्पण से हुई और उसके बाद वार्म अप एक्सरसाइज सेशन हुआ. बच्चों के विभिन्न आयु वर्ग के लिए दौड़ का आयोजन किया गया, जैसे दौड़ते समय अपनी मूंछें संतुलित करना, बैलून के साथ हॉप करना, गारलैंड रेस आदि. Tug-of-war और कई मजेदार खेलों का भी आयोजन किया गया. विजेता बच्चों को मेडल, ट्राफी और सर्टिफिकेट दिए गए. संचिता गर्ग द्वारा याददाश्त बढ़ाने वाला सेशन दिया गया.

‘DIY by Shruti & Shagun’ द्वारा बच्चों के लिए उपयोगी craft, experiential learning, extra curricular activities, interractive sessions आदि के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करता है, जिससे बच्चों का समग्र विकास होता है. शगुन अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में हमारे बच्चे tv और mobile पर व्यस्त रहने लगे हैं जिस से उनकी शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी रुक रहा है. हमें चाहिये कि अपने बच्चों को extra curricular activities की ओर आकर्षित करें. इससे उनका शारीरिक गठन भी होगा, साथ साथ मानसिक विकास भी होगा. वे एक दूसरे को समझेंगे, आपसी दोस्ती भी बनेगी और अपने विचारों का आदान प्रदान भी करेंगे.


