आगरालीक्स…शादी में दूल्हे के जीजा को आया गुस्सा तो कर दी मारपीट. भूखे प्यासे रह गए बाराती…
शादी में दूल्हे का जीजा गुस्सा हो जाए तो हर कोई उसे मनाने में जुट जाता है, लेकिन मैनपुरी के भोगांव में हुई एक शादी में जीजा ने गुस्से में मारपीट कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस जीजा सहित तीन लोगों को थाने ले गई और सुबह तक हिरासत में रखा, लेकिन इससे बाराती भूखे प्यास रह गए. हालांकि सुबह के समय समझौता होने पर दोपहर तक दुल्हन की विदाई कर दी गई.
यहां का है मामला
मामला भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज का है. यहां रहने वाले रफीक की बेटी की बारात शनिवार को इटावा के मोहलला मकसूदपुरा से आई थी. दुल्हा अजीम बग्घी में सवार होकर शादी समारोह के लिए जा रहा था. बाराती भी डांस कर रहे थे कि तभी अचानक बग्घी की लाइन बंद हो गई. इस पर दूल्हा अजीम का जीजा शाबिर निवाीस गाजियाबाद भड़क गया. उसकी लाइट वालों से विवाद हो गया. गाली गलौज के बीच बारातियों ने घोड़ा गाड़ी मालिक जमील व सद्दाम की पिटाई कर दी.

इधर बारात में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों का मेडिल कराया और दूल्हे के बहनोई शाबिर, शकील और जमीन को थाने ले गई. इस पर बाराती भी गुस्सा हो गए और उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया. रविवार सुबह दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ जिसके बाद निकाह की रस्म पूरी हुई और बारातियों की खातिरदारी हुई. दोपहर को दुल्हन की विदाई कर दी गई.