Monday , 2 November 2026
Home आगरा Agra News: Children showed their intelligence in the essay competition in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Children showed their intelligence in the essay competition in Agra…#agranews

217

आगरालीक्स…#Agra में आज तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया निबन्ध प्रतियोगिता में भाग. रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

रोटरी क्लब के 50 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन
रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ द्वारा शहर के 12 स्कूलों में आज निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जूनियर वर्ग के लिए विषय था एक छात्र के जीवन में खेलकूद का महत्व व सीनियर वर्ग के लिए वर्तमान शिक्षा प्रणाली में तकनीक का महत्व। अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षा प्रणाली में तकनीक के सदुपयोग व दुरुपयोग दोनों पक्षों पर निबन्ध में प्रकाश डाला। वहीं जूनियर वर्ग ने खेलकूद के महत्व व मोबाइल गेम के कारण घटते रुझान के बारे विचार रखे।

कल भी होंगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का आयोजन क्लब के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इसी श्रंखला में 23 अप्रैल को 12 स्कूलों में दो वर्गों में क्विज प्रतियोगिता व 26 अप्रैल को वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विजय नगर स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपा रावत ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से क्लब द्वारा मानवता की सेवा के लिए निरन्तर विभिन्न कार्यक्रम व प्रकल्प आयोजित किए जा रहे हैं। 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ द्वारा विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं।
विभिन्न स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता में विजिट के दौरान क्लब के मनोज रावत, राजीव सक्सेना, राज रंजन बंसल, पवन गर्ग, सचिव एसएस भारती, अमनप्रीत, प्रमोद सिंघल, रुचिका जैन, सुमन भास्कर, विनती सक्सेना, पीएन अस्थाना, अवधेश सिंघल, मरेन्द्र बंसल आदि मौजूद रहे।

इन स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिता..
1-राधा बल्लभ इंटर कालेज, शाहगंज।
2-आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर।
3- सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर।
4-श्रीरामकृष्ण टर कालेज, खंदारी।
5-यूनिवर्सिटी मार्डन स्कूल, खंदारी कैम्पस।
6-सेंट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल।
7-डॉ. एमपीएस वर्ड स्कूल।
8-मिल्टन पब्लिक स्कूल।
9-सिमकिंग्स स्कूल, मारुति एस्टेट।
10-सचजेवा मिलेनियम स्कूल, शास्त्री पुरम।
11-होली पब्लिक स्कूल।
12- सरस्वती विद्या मंदिर, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, पंचकुइयां।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Youths were made aware of blood donation through a blood donation camp organized in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रक्तदान शिविर लगाकर युवाओं को किया रक्तदान के प्रति जागरूक....

आगरा

Agra News: Unique protest in Agra against the dire state of the Yamuna, staged by ringing rattles…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में यमुना की बदहाली पर अनोखा विरोध. नदी किनारे जनप्रतिनिधियों के...

आगरा

Agra News: Pensioners can now submit their life certificates online from the comfort of their homes—find out what the online process entails

आगरालीक्स…आगरा में अब पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जीवित प्रमाण-पत्र..कोषागार कार्यालय...

error: Content is protected !!