आगरालीक्स…आगरा में रक्तदान शिविर लगाकर युवाओं को किया रक्तदान के प्रति जागरूक. रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक ने लगाया कैम्प
रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से रविवार को विट्ठल फार्मेसी, रहनकला एवं पी.एस. एकेडमी, खंदौली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से समिति जैन, गौरव कुमार, देवांजना, जानवी, निलेश, राजू एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।