आगरालीक्स ( Agra Family Counselling News ) …आगरा में आईपीएल ने पति पत्नी के बीच मारपीट की नौबत आ गई, पत्नी सीरियल देखना चाहती है तो पति आईपीएल, इस तरह हुआ समझौता।
आगरा में रह रहे दंपती का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति नोएडा में नौकरी करता है वह आईपीएल शुरू होते ही छुटटी लेकर घर आ गया। शाम होते ही पति मोबाइल और टीवी पर आईपीएल देखने लग जाता है, इससे पत्नी अपने सीरियल नहीं देख पा रही हैं। पत्नी का आरोप है कि पति खाना भी बेड पर ही देने के लिए कहता है, आईपीएल के दौरान कोई बात नहीं सुनता है उसी दौरान सीरियल का समय होने पर देखने नहीं देता है। इसे लेकर पति पत्नी के बीच मारपीट की नौबत आ गई, 10 दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई।
इस तरह बनी दोनों में बात
पति पत्नी के बीच आईपीएल को लेकर हुए विवाद का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, काउंसिलिंग में सामने आया है कि दोनों की शादी दो साल पहले हुई है, युवती हाथरस और युवक सादाबाद का रहने वाला है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर अमित गौड़ के अनुसार, दोनों की काउंसिलिंग की गई, पति इस बात पर तैयार हो गया है कि सीरियल के समय वह आईपीएल नहीं देखेगा, रविवार को दो मैच होते हें इसमें से एक ही देखेगा।