आगरालीक्स….( Agra Development News ) आगरा में 101 हेक्टेयर जमीन पर 381 करोड़ से बनेगा औद्योगिक क्लस्टर, 88 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर में खरीद जाएगी जमीन, पूरी जानकारी।
आगरा में इनर रिंग रोड और दक्षिणी बाईपास के पास स्थित कुठावली में मास्टर प्लान 2031 के तहत औद्योगिक क्लस्टर प्रस्तावित किया गया है। यहां 101 हेक्टेयर में औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जाएगा, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है, एडीए ने औद्योगिक क्लस्टर के लिए प्रस्ताव भेजा है।
डिस्ट्रीब्यूशन हब होगा विकसित
101 हेक्टेयर जमीन पर बनने वाले औद्योगिक क्लस्टर में डिस्ट्रीब्यूशन हब बनेगा, इससे यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए आगरा से नोएडा और दिल्ली की कनेक्टिविटी हो जाएगी, बड़ी इंडस्ट्री आगरा में डिस्ट्रीब्यूशन हब बना सकेंगी। एग्रीकल्चर प्रोडक्ट के साथ ही अनाज के लिए डिस्ट्रीब्यूशन हब विकसित किया जाएगा।
381 करोड़ में बनेगा औद्योगिक क्लस्टर
कुठावली में नए औद्योगिक क्लस्टर के लिए 101 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी, 22 लाख प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट है, इससे चार गुना अधिक 88 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। 126 करोड़ रुपये जमीन खरीदने पर खर्च किए जाएंगे और 252 करोड़ रुपये से औद्योगिक क्लस्टर के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
ये होगा औद्योगिक क्लस्टर में
डिस्ट्रीब्यूशन हब विकसित होगा
टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी
आर्ट एंड क्राफृट
आईटी सेक्टर
सेमी कंडक्टर इंडस्ट्री