आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सदर की चाट गली में चले लात घूंसे, कई घायल, वीडियो आया सामने। ( Agra News: Clash between shopkeepers in Chaat Gali Sadar, Agra#Agra )
आगरा के सदर में गुरमीत का भोजनालय है और उसके बगल में नौलक्खा निवासी तेज प्रकाश पक्ष की चाट की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 7.30 बजे तेज प्रकाश पक्ष की स्कूटी गुरमीत के भोजनालय के सामने खड़ी करने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी, जमकर लात घूंसे चले।
दहशत में आ गए ग्राहक, वीडियो हो रहा वायरल
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इससे शाम को चाट गली में चाट खाने पहुंचे ग्राहक भी दहशत में आ गए और वहां से भाग खड़े हुए। इसका का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में तेज प्रकाश पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाए हैं कि गुरमीत पक्ष की तरफ से उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की गई, इससे कई लोग घायल हो गए। थाना सदर में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी सदर इमरान अहमद का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।