आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में आधी रात फोम के दो मंजिला गोदाम में लगी आग, दहशत में आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए। ( Agra News: Fire Break out in Foam warehouse in Agra#Agra)
आगरा के ढोलीखार मंटोला में दो मंजिला मकान में फोम का गोदाम है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार रात को गोदाम के सामने से एक बारात निकल कर गई, बारात में आतिशबाजी भी की जा रही थी। रात 1.30 बजे गोदाम की पहली मंजिल से आग की लपटें उठने लगी, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गईं और फोम के आग को पकड़ लेने से आग की लपटों को देख आस पास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
घर से निकल आए लोग
आग की लपटें तेज होने पर आस पास के मकानों से लोग बाहर निकल आए। कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। वहीं, गोदाम की पहली मंजिल से आग नीचे भी पहुंच गई। कई घंटे की प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।