आगरालीक्स ….आगरा के सैमरा मेला के दंगल में 2.51 लाख की आखिरी कुश्ती में पहलवान भिड़ गए, जमकर मारपीट, रद करनी पड़ी कुश्ती।
आगरा के थाना खंदौली के सैमरा में श्री राम कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, कुश्ती 151 रुपये से शुरू हुई और रात होते होते अंतिम कुश्ती 2.51 लाख तक पहुंच गई। अंतिम कुश्ती में हाथरस के भारत केसरी हरिकेश पहलवान और शमसाबाद के रामेश्वर पहलवान के बीच मुकाबला हुआ।
कुश्ती के दौरान दोनों के बीच हुआ विवाद
आखिरी कुश्ती में हाथरस के भारत केसरी हरिकेश पहलवान और शमसाबाद के रामेश्वर पहलवान के बीच विवाद के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पहलवानों के समर्थक भी आ गए, इससे दंगल स्थल पर अफरा तफरी मच गई। मामला बढ़ने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, दंगल स्थल से लोग भागने लगे।
कुश्ती करनी पड़ी रद
काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद कुश्ती पूरी नहीं हुई और 2.51 लाख की अंतिम कुश्ती रद कर दी। थाना खंदौली के प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।