आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों में नरमी का रुख बरकार है। अभी इस रुख के बने रहने के आसार हैं। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।
वायदा बाजार में आज के भाव
वायदा बाजार में बुधवार की दोपहर को सोना 51,451 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बना हुआ था, जबकि चांदी 55,196 रुपये प्रति किलो के भाव पर बनी हुई थी। हालांकि चांदी की कीमतों में कल की अपेक्षा मामूली तेजी आज भी दर्ज की गई है।
सोना और चांदी पिछले सप्ताह भी रहे थे नरम
सोने और चांदी पिछले हफ्ते भी नरमी के दौर से गुजर रहे हैं। खासतौर पर चांदी के रेटों में पिछले कुछ महीनों से सुस्ती देखी गई है, जबकि सोने में तेजी देखी गई थी। सोने के भाव 52000 प्रति 10 ग्राम तक चले गए थे। इस हिसाब से एक्सपर्ट का मानना था कि चांदी के भाव भी 70 से 75000 प्रति किलो तक होने चाहिए थे मगर चांदी में सुस्ती की वजह से चांदी लगातार 60000 से नीचे बनी हुई है। सोमवार के दिन बाजार खुलते ही चांदी और सोने में यही गिरावट बरकरार रही। चांदी के भाव 54000 प्रति किलो तक देखने को मिल रहे थे।
कच्चे तेल की कीमतों में कमी से भारत को मिलेगा लाभ
दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है। बाजार में माना जा रहा है कि कच्चे तेल में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। भारत पेट्रोल और डीजल को दूसरे देशों से मंगाता है। अगर कच्चे तेल में यह है गिरावट लगातार लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका फायदा जरूर भारत को मिलेगा।
ज्वैलरी के 24 अगस्त के रेट
फाइन गोल्ड 999 5158 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5034 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4590 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4178 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3327 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।