Thursday , 5 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Class 9th Girl student on her way to coaching in Agra run over by a dumper truck, died…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Class 9th Girl student on her way to coaching in Agra run over by a dumper truck, died…#agranews

105

आगरालीक्स...दर्दनाक घटना, आगरा में कोचिंग जा रही कक्षा 9 की छात्रा को डंपर ने रौंदा. स्कूटी समेत अगले पहिए में फंसी..तोड़ा दम

आगरा में बुधवार को थाना सदर क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुआ है. मधु नगर में स्कूटी से कोचिंग जा रही कक्षा 9 की छात्रा को एक डंपर ने टक्कर मार दी. छात्रा डंपर के अगले पहिए में स्कूटी समेत फंस गई. राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे लेनिक यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत से कोहराम मच गया है.

आरएमओ चौराहे के पास हुआ हादसा
मृतक छात्रा का नाम रिया पुत्री उमेश निवासी सेवला था. परिजनों के अनुसार रिया रोजाना स्कूटी से कोचिंग जाया करती थी. बुधवार सुबह 8 बजे आरएमओ चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक ​डंपर ने उसे टक्कर मार दी और चपेट में ले लिया. अनियंत्रित होकर रिया स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे आ गई और फंस गई. आसपास के लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े. सूचना पर थाना सदर पुलिस भी आ गई. कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को ​बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं डंपर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है. वह गिट्टी से भरा था. चालक की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Man his son & grandson died after speeding car rammed in to field

मथुरालीक्स …जयपुर बरेली हाईवे पर अनियं​त्रित तेज स्पीड कार ने पिता, बेटे...

बिगलीक्स

Agra News: BDRAU Agra UG Odd Semester exam on written basis

आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि की स्नातक की परीक्षा लिखित प्रारूप पर...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 5th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में गुरुवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 5th November 2026

आगरालीक्स आगरा का 5 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अग्निवीरों की दीवाली,...

error: Content is protected !!