आगरालीक्स…करवा चौथ का चांद निकलने में कुछ ही समय बाकी, लेकिन आसमान में छाए बादल…जानें कितने बजे निकलेगा करवाचौथ का चांद
आगरा में करवाचौथ का चांद निकलने का समय धीरे—धीरे नजदीक आ रहा है लेकिन आसमान में बादलों का डेरा लग गया है. ऐसे में चांद के दीदार के लिए देरी भी हो सकती है. करवा चौथ के उपवास में चांद की अहम भूमिका होती है, चंद्र के दर्शन के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. पंचांग के अनुसार इस वर्ष करवा चौथ पर चांदनिकलने का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट का है. ऐसे में आप 7 बजकर 53 मिनट के बाद से व्रत का पारण और चंद्रमा की पूजा कर सकते हैं.
आगरा में आज सुबह के समय भी बादल छाए रहे. हालांकि दिन निकलने के साथ मौसम साफ हुआ और तेज धूप भी खिली लेकिन शाम चार बजे के बाद से मौसम फिर से बदलना शुरू हो गया. तेज आंधी भी आई और बादल छा गए. इसके बाद से ही लगातार बादल छाए हुए हैं. ऐसे में बादलों की ओट चांद का दीदार करने में परेशानी पैदा कर सकती है.