आगरालीक्स…आगरा में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं. मेट्रो टनल के कार्य का करेंगे शुभारंभ. जानिए कितने बजे से कितने बजे तक आगरा में रहेंगे सीएम
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर वे दोपहर को 3 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेंगे. यहां से कार द्वारा आगरा फोर्ट पर चल रहे मेट्रो टनल के कार्य का शुभारंभ करेंगे. यहां वे करीब एक घंटे तक रहेंगे और उसके बाद खेरिया एयरपोर्ट पर जाकर राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे. इसके साथ ही आगरा में मेट्रो टनल का कार्य शुरू हो जाएगा.

आगरा में सीएम योगी इसके अलावा जी20 को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी भी अधिकारियों से ले सकते हैं. हालांकि सीएम योगी के प्रोग्राम में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है लेकिन सीएम योगी वीआईपी रूट से ही आएंगे और जाएंगे, ऐसे में वह आगरा में चल रहे जी20 की तैयारियों को भी देख सकते हैं.