आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के कल्चरल कार्निवल में स्टूडेंट्स ने दी देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और भ्रूण हत्या पर प्रस्तुति. सोलो और ग्रुप डांस में दिखा टैलेंट
आगरा के डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा जी20 थीम पर दो दिवसीय कल्चरल कार्निवाल जो कि g20 की थीम वसुदेव कुटुंबकम पर था उसका आज जे पी ऑडिटोरियम खंदारी परिसर में सफल समापन कुलपति प्रोफेसर आशु रानी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में 450 से अधिक छात्र-छात्राओं की प्रतिभागीता रही। देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भूण हत्या पर छात्रों ने सफल प्रस्तुति दी। महिषासुर मर्दिनी व नारी शक्ति, देश के विभिन्न प्रांतों की झलक सोलो व समूह नृत्य में देखने को मिली। छात्रों ने बेटियों की हर क्षेत्र में सहभागिता पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह द्वारा दिए गए। कुलसचिव ने छात्रों को अपने अपने सपने संजो कर और उन्हें साकार करने पर जोर दिया और उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जी-20 की महत्वता पर प्रकाश डाला।

प्रोफेसर बीएस शर्मा के समन्वय व डॉ मोनिका अस्थाना कार्यक्रम संयोजक ने कार्यक्रम के सफल समापन में अहम भूमिका निभाई। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की रिपोर्ट डॉक्टर सुरभि महाजन ने दी, डॉ उदिता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीलू सिन्हा ने किया। प्रोफेसर आरके अग्निहोत्री, प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफेसर बृजेश रावत, इंदु शेखर शर्मा, डॉक्टर यू एन शुक्ला, प्रोफेसर एसके जैन, डॉक्टर के के पचौरी, डॉक्टर संजीव शर्मा, प्रवीण कुमार, डॉक्टर रुचिरा प्रसाद, डॉ अंकुर गुप्ता, डॉ अवनीश, डॉक्टर पूर्ति, डॉक्टर निशा जादौन, डॉक्टर अंकिता, डॉक्टर अनामिका, डॉक्टर हर्ष , डॉक्टर प्रमोद व योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की विशेष भूमिका रही।

रंगोली
१. सुदेश कुमार
ललित कला संस्थान
२. अदिति
ललित कला संस्थान
३. कल्पना राजौरिया
केमिस्ट्री विभाग, आई बी एस
चित्रकला
१. कामिनी वर्मा
कंप्यूटर साइंस, आई ई टी
२. कनिका सिंह
ललित कला
३ अदिति
ललित कला
प्ले
१. आई ई टी संस्थान
२. सेठ पदम चंद जैन इंस्टीट्यूट
३. बायोटेक्नोलॉजी विभाग, एस एल एस
क्लासिकल सोलो
१. प्रिया सागर
बायोकेमिस्ट्री विभाग
२. ज्योति
माइक्रोबायोलॉजी विभाग
३. सविता शर्मा
बॉटनी विभाग
ग्रुप डांस
१. जूलॉजी विभाग
२. एनवायरनमेंटल स्टडीज विभाग
३. बायोकेमिस्ट्री विभाग