आगरालीक्स ….आगरा में सीएनजी पर 2.03 और पीएनजी पर 2.40 रुपये बढ़े, डीजल से महंगी हुई सीएनजी। जानें आगरा में आज के सीएनजी और पीएनजी के रेट।
आगरा में सीएनजी और पीएनजी के नए रेट रविवार तीन जुलाई से लागू हो गए। अब सीएनजी के रेट 89.93 रुपये से 2.03 रुपये बढ़कर 91.96 रुपये पहुंच गए हैं। इसी तरह से पीएनजी के रेट 49.80 रुपये थे, इसमें 2.40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आगरा में अब पीएनजी के रेट 52.20 रुपये प्रति एससीएम हैं। इसके साथ ही व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल हो रही पीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं। स्लैब एक में 1.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और नए रेट 67.80 रुपये हो गए हैं।

इस साल 28 रुपये से अधिक बढ़े
आगरा में जनवरी 2022 में सीएनजी के रेट 63.75 रुपये थे, हर महीने सीएनजी के रेट बढ़े, जनवरी से जुलाई के बीच में 28 से अधिक रुपये बढ़े हैं। आगरा में सीएनजी के रेट 91.96 रुपये हो गए हैं। जबकि डीजल के आगरा में रेट 89.96 रुपये हैं।
सीएनजी किट और गाड़ियों की मांग हुई कम
सीएनजी के रेट लगातार बढ़ रहे हैं, इसके लिए सीएनजी गाड़ियों की मांग भी कम हुई है। अब सीएनजी की किट की मांग भी लगातार कम हो रही है। सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के रेट लगभग बराबर हो गए हैं। पेट्रोल वर्जन में गाड़ी सस्ती होती हैं इसलिए लोग पेट्रोल की गाड़ी खरीद रहे हैं।
यूपी के शहरों में सीएनजी के रेट
आगरा -91.96 रुपये
लखनऊ- 87.80 रुपये
उन्नाव -87.80 रुपये
अयोध्या -88 रुपये