आगरालीक्स ..अरे जनाब, आगरा में सीएनजी तो पेट्रोल से भी महंगी हो गई, लखनऊ से भी महंगी। जिन लोगों ने पेट्रोल वैरिएंट से महंगी सीएनजी वैरिएंट की कार खरीदी, इस उम्मीद के साथ कि सीएनजी सस्ती है उन्हें जोर का झटका धीरे से लगा है।
पीएनजी और इंडस्ट्रियल गैस के रेट भी बढ़े। आठ महीने में 33.50 रुपये बढ़े रेट।
ग्रीन गैस लिमिटेड ने आगरा में सीएनजी, पीएनजी के साथ ही इंडस्ट्रिल गैस के रेट मे ंइजाफा किया है। आगरा में सीएनजी के रेट 5.29 रुपये बढ़ाए गए हैं, एक बार में इतने अधिक रेट पहली बार ही बढ़ाए गए हैं। पीएनजी जिसकी सप्लाई घरों में रसोई गैस के रूप में होती है उसके रेट चार रुपये बढाए गए हैं।

पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी
आगरा में पेट्रोल के रेट 96.05 रुपये हैं, जैसे ही सीएनजी के रेट 5.29 रुपये बढ़ाए गए। आगरा में सीएनजी के रेट पेट्रोल से अधिक हो गए हैं, सीएनजी के रेट आगरा में 97.25 रुपये हैं।
45 हजार हैं सीएनजी से चलने वाले वाहन
आगरा में सीएनजी से चलने वाली कार, स्कूल बस और वैन की संख्या करीब 35 हजार रुपये है जबकि सीएनजी से चलने वाले आटो की संख्या 10 हजार है। रेट बढ़ने से किराया भी बढ़ सकता है।
पीएनजी 56.20 रुपये
आगरा में पीएनजी के रेट चार रुपये बढ़ाए गए हैं। पीएनजी के रेट आगरा में 52.20 रुपये थे, चार रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब आगरा में पीएनजी के रेट 56.20 रुपये हो गए हैं।
आगरा में रेट
सीएनजी 97.25 रुपये
पेट्रोल 96.05 रुपये
पीएनजी 56.20 रुपये
इंडस्ट्रियल गैस 70.30 रुपये
इंडस्ट्रियल गैस कैस्केड 86.83 रुपये