आगरालीक्स…आगरा में कोचिंग सेंटर के टीचर को मारी गोली. दो पूर्व छात्रों ने दिया वारदात को अंजाम.
आगरा में कोचिंग सेंटर टीचर को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया है. गोली लगने से टीचर घायल हो गया है. घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. गोली मारने की घटना दो पूर्व छात्रों ने अंजाम दी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी ले रही है.
घटना थाना खंदौली के मलूपुर तिराहे के पास की है. कोचिंग सेंटर के शिक्षक सुमित सिंह पर देा पूर्व छात्रों ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से टीचर घायल हो गया है. बताया जाता है कि आरोपी दो साल पहले हाईस्कूल में पढ़ने के दौरान कोचिंग में पढ़ता था. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायल टीचर से पूछताछ की जा रही है.