आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में कल होगा मां सीता का जन्म. श्रीनिका बंसल दिखेंगी बाल सीता के स्वरूप में…परिवार में हर्ष
आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव इस समय धूमधाम से चल रहा है. इस बार 28 अप्रैल से शुरू हुई रामलीला महोत्सव 28 अक्टूबर तक धूमधाम के साथ चलेगा. हर रोज विभिन्न प्रकार की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है. मुकुट शोभायात्रा, गणेश शोभायात्रा, रावण दुहाई जैसी झांकियां निकाली जा चुकी हैं. आज 5 अक्टूबर को श्रीराम जन्म लीला का आयोजन किया जा रहा है. कल 6 अक्टूबर को माता जानकी के जन्म की लीला की जाएगी. इसको लेकर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है.
बाग फरजाना निवासी प्रफुल्ल बंसल और नैना बंसल की बेटी श्रीनिका को माता सीता के बाल स्वरूप के लिए चुना गया है. माता सीता के बाल स्वरूप में श्रीनिका के चयन पर परिवार में हर्ष का माहौल है. दादा सतीश बंसल, दादी विनीता बंसल, पिता प्रफुल्ल बसंल ओर मां नैना बंसल का कहना है कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारी बेटी श्रीनिका माता सीता के बाल स्वरूप के किरदार में नजर आएगी.